expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

मंगलवार, 26 मई 2026

६.लट् लकार की प्रमुख क्रियाएँ

६.लट् लकार की प्रमुख क्रियाएँ
गच्छति-जाता है।
अटति-टहलता है।
पठति-पढ़ता है।
लिखति-लिखता है।
खादति-खाता है।
पिबति-पीता है।
क्रीडति-खेलता है।
धावति-दौड़ता है।
हसति-हँसता है।
पश्यति-देखता है।
वदति-बोलता है।
नृत्यति-नाचता है।
तिष्ठति-खड़ा रहता है / ठहरता है।
उपविशति-बैठता है।
स्वपति-सोता है।
नयति-ले जाता है।
आनयति-लाता है।
यच्छति-देता है।
स्मरति-स्मरण करता है / याद करता है।
गायति-गाता है।
चलति-चलता है।
आगच्छति-आता है।
अवगच्छति-समझता है।
इच्छति-चाहता है।
कथयति-कहता है।
जपति-जप करता है।
पूजयति-पूजा करता है।
नमति-प्रणाम करता है
मिलति-मिलता है।
विचरति-घूमता है।
पतति-गिरता है।
उत्पतति-उड़ता है।
रक्षति-रक्षा करता है।
स्पृशति-छूता है।
पृच्छति-पूछता है।
स्थापयति-स्थापित करता है।
रोपयति-रोपता है।
शिक्षयति-सिखाता है।
चिन्तयति-सोचता है।
हृसति-प्रसन्न होता है।
कुप्यति-क्रोध करता है।
तुदति-मारता है।
निन्दति-निंदा करता है।
वसति-रहता है।
जीवति-जीता है।
धारयति-धारण करता है।
त्यजति-छोड़ता है।
उत्तिष्ठति-उठता है।
प्रविशति-प्रवेश करता है।
निर्गच्छति-बाहर जाता है।
आह्वयति-बुलाता है।
पालयति-पालन करता है।
भ्रमति-भटकता है/घूमता है।
हिनस्ति-हानि पहुँचाता है।
उद्गिरति-उगलता है।
बोधयति-जगाता है/ज्ञान देता है।
उपदिशति-उपदेश देता है।
संहरति-समेटता है/नष्ट करता है।


संस्कृत अनुवाद के कुछ उदाहरण-
वह जाता है। — सः गच्छति।
वे दोनों टहलते हैं। — तौ अटतः।
वे पढ़ते हैं। — ते पठन्ति।
तुम लिखते हो। — त्वं लिखसि।
तुम दोनों खाते हो। — युवाम् खादथः।

अनुवाद करने हेतु कुछ हिंदी वक्य-
इनका संस्कृत में अनुवाद करें-
तुम लोग पीते हो।मैं खेलता हूँ।हम दोनों दौड़ते हैं।
हम सब हँसते हैं।वह देखता है।वे दोनों बोलते हैं।
वे नाचते हैं।तुम बैठते हो।तुम दोनों सोते हो।तुम लोग लाते हो।मैं प्रणाम करता हूँ।हम दोनों गाते हैं।हम सब सोचते हैं।वह खड़ा रहता है।वे प्रवेश करते हैं।तुम पढ़ते हो।मैं लिखता हूँ।हम दोनों चलते हैं।वह गाता है।वे खेलते हैं।

उत्तर/अनुवाद-यूयम् पिबथ।अहं क्रीडामि।आवाम् धावावः।वयम् हसामः।सः पश्यति।तौ वदतः।ते नृत्यन्ति।त्वम् उपविशसि।युवाम् स्वपिथः।यूयम् आनयथ।अहं गुरवे नमामि।आवाम् गायावः।वयम् चिन्तयामः।सः तिष्ठति।ते प्रविशन्ति।त्वम् पठसि।अहं लिखामि।आवाम् चलावः।सः गायति।ते क्रीडन्ति।

संस्कृत अनुवाद के कुछ उदाहरण-
राम जाता है। — रामः गच्छति।
बालक टहलता है। — बालकः अटति।
छात्र पढ़ता है। — छात्रः पठति।
बालक दौड़ता है। — बालकः धावति।
बालिका हँसती है। — बालिका हसति।
वृद्ध खड़ा रहता है। — वृद्धः तिष्ठति।
बालक सोता है। — बालकः स्वपति।
गायक गाता है। — गायकः गायति।
छात्र सोचता है। — छात्रः चिन्तयति।
बालक उठता है। — बालकः उत्तिष्ठति।

अनुवाद करने हेतु कुछ हिंदी वक्य-
इनका संस्कृत में अनुवाद करें-
राम जाता है।बालक टहलता है।छात्र पढ़ता है।मोहन लिखता है।बालक खाना खाता है।राम जल पीता है।बच्चे खेलते हैं।घोड़ा दौड़ता है।बालिका हँसती है।वृद्ध देखता है।शिक्षक बोलता है।नर्तकी नाचती है।बालक बैठता है।शिशु सोता है।सेवक  लाता है।छात्र  प्रणाम करता है।गायक गाता है।
बालक सोचता है।सैनिक खड़ा रहता है।विद्यार्थी  प्रवेश करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जयतु संस्कृतम्।